सीएसआईआर-सीरी में “फिनोम इंडिया” द्वारा संचालित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सीएसआईआर-सीरी में आज, दिनांक 7 मार्च, 2023 से सीरी डिस्पेन्सरी में फीनोम इंडिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी 13 मार्च, 2023 तक चलेगा जिसमें पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने वाले सीएसआईआर-सीरी के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की जाएगी। डॉ दीपक बंसल, प्रधान वैज्ञानिक एवं उनकी टीम के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का समन्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच सीएसआईआर-आईजीआईबी, नई दिल्ली के परियोजना वैज्ञानिक डॉ सुधीर रोहिला एवं उनकी टीम के द्वारा की जा रही है।
आयोजन के कुछ फोटोग्राफ