ESDM SKILL CONCLAVE 2025

सीएसआईआर-सीरी (CSIR-CEERI), पिलानी में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) स्किल कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि थे। सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. मेघेन्द्र शर्मा, सचिव, विज्ञान भारती-राजस्थान ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य समारोह से पूर्व राज्यपाल महोदय द्वारा “विज्ञान की जीवन धारा” मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में “एफ़ोर्डेबल पीसीआर” (Affordable PCR) तकनीक का सफलतापूर्वक हस्तांतरण डॉ. श्रीधरन. जे, संस्थापक एवं निदेशक, क्राफ्टज़ाइम्स बायोटेक प्रा. लि., कोयंबटूर, तमिलनाडु को किया गया।
ईएसडीएम स्किल कॉन्क्लेव 2025 में औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया और भारत के ईएसडीएम क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ चंद्रशेखर, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, एसपी शरद चौधरी समेत संस्थान के वैज्ञानिक, सहकर्मी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।