Entrepreneurship and Skill Development Programme on Advanced VLSI Design

सीएसआईआर-सीरी (CSIR-CEERI), पिलानी में उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रम (ESDP) पर एडवांस्ड VLSI डिज़ाइन विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 3 से 7 मार्च 2025 तक किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Misintry of MSME) द्वारा प्रायोजित और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), ChipIN, सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला और Entuple Technologies द्वारा तकनीकी रूप से समर्थित था। पाँच दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए गए जिसमें शिक्षाविदों और उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया और प्रतिभागियों को अपनी व्याख्यानों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आईआईटी-एनआईआईटी सहित देशभर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों और उद्योग जगत से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें स्नातक छात्र, शोधार्थी और पेशेवर शामिल थे।

इस कार्यक्रम के कुछ चित्र /फोटोग्राफ