Celebration of CSIR Foundation Day 2024

सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी, में 27 सितंबर, 2024 को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 83वाँ स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया । केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर के निदेशक डॉ जगदीश राणे समारोह के मुख्य अतिथि थे। सीएसआईआर-सीरी के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री शारदा प्रसाद एवं डॉ पी भानुप्रसाद इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पी सी पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी ने की। विगत एक वर्ष के दौरान संस्थान से सेवानिवृत्त हुए 5 सहकर्मियों तथा परिषद में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले संस्थान के 3 सहकर्मियों को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सीएसआईआर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
सीएसआईआर-सीरी एवं केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर के बीच कृषि अनुसंधान में परस्पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन का भी आदान प्रदान हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के वर्तमान एवं पूर्व सहकर्मियों सहित सीरी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती बी राशेल, उद्यमी जेपी सोनी एवं मीडियाकर्मियों सहित पिलानी के गणमान्यजन उपस्थित थे।