राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र में तीन दिवसीय राजस्थान विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राजस्थान के माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 26 से 28 फरवरी 2024 के दौरान आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय विज्ञान समागम का आयोजन सीएसआईआर-सीरी, विज्ञान भारती – राजस्थान, राजस्थान विश्वविद्यालय और डीएसटी-राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि ने “सीएसआईआर- डीएसटी प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी” का भी उद्घाटन किया।
आयोजन के कुछ फोटोग्राफ

Attachments