BEGIN:VCALENDAR
VERSION:2.0
PRODID:-//CSIR-CEERI, Pilani - EN - ECPv5.16.4//NONSGML v1.0//EN
CALSCALE:GREGORIAN
METHOD:PUBLISH
X-WR-CALNAME:CSIR-CEERI, Pilani - EN
X-ORIGINAL-URL:https://www.ceeri.res.in
X-WR-CALDESC:Events for CSIR-CEERI, Pilani - EN
BEGIN:VTIMEZONE
TZID:Asia/Kolkata
BEGIN:STANDARD
TZOFFSETFROM:+0530
TZOFFSETTO:+0530
TZNAME:IST
DTSTART:20210101T000000
END:STANDARD
END:VTIMEZONE
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=Asia/Kolkata:20210228T150000
DTEND;TZID=Asia/Kolkata:20210228T170000
DTSTAMP:20260609T064226
CREATED:20210225T090313Z
LAST-MODIFIED:20210226T042526Z
UID:13043-1614524400-1614531600@www.ceeri.res.in
SUMMARY:कार्यशाला - [विज्ञान - गाँव की ओर]
DESCRIPTION:कार्यशाला – [विज्ञान – गाँव की ओर]कार्यक्रम का संक्षिप्‍त परिचय \nविज्ञान किसी भी देश की प्रगति का आधार होता है। किसी भी राष्‍ट्र की समृद्धि उसकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समृद्धि पर आधारित होती है। सीएसआईआर ने भी अपनी 38 राष्‍ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं के माध्‍यम से देश के विज्ञान और उद्योग जगत को समृद्ध करने के साथ-साथ जनसामान्‍य के जीवन को भी सुविधा संपन्‍न बनाने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिलानी स्थित राष्‍ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला (CSIR-CEERI) ने अपने अनेक अनुसंधानों और वैज्ञानिक क्रियाकलापों से देश के उद्योगों और जनमानस को लाभान्वित किया है। \nअपने सामाजिक उत्‍तरदायित्‍वों के प्रति भी सीरी पूर्णतया सजग है। अपनी सामाजिक जिम्‍मेदारी समझते हुए इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ पी सी पंचारिया\, निदेशक\, सीएसआईआर-सीरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने के माध्‍यम से सहयोग करने का निर्णय लिया है। इसी उत्‍तरदायित्‍व का निर्वहन करने और विज्ञान को गाँवों व ग्रामीण जनमानस तक पहेुँचाने के लिए सीरी संस्‍थान राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी\, 2021 को कार्यशाला के माध्‍यम से ‘विज्ञान – गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ करने जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम के उद्देश्‍यों व लक्ष्‍यों से अवगत कराने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें झुंझुनूँ जिले के सभी प्रधान और पिलानी पंचायत के सभी सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी शामिल होंगे। \nइस कार्यक्रम के अंतर्गत सीएसआईआर-सीरी में झुंझुनूँ जिले के संबंधित सरपंच/ग्राम प्रधान द्वारा नामित कक्षा 10 और उससे अधिक के छात्र-छात्राएँ व अन्‍य बेरोजगार व्‍यक्तियों को दो सप्‍ताह का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एयरकंडीश्‍नर व फ्रिज\, मोटर वाहन\, बिजली और मोटर वाइंडिंग ट्रेड्स में दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्‍क होगा जिसमें प्रशिक्षार्थियों को संस्‍थान के इंजीनियरों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा उपर्युक्‍त विषयों पर उपयोगी जानकारी दी जाएगी जिससे वे विषय की सामान्‍य जानकारी प्राप्‍त कर सकें और स्‍वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकें। \nअपनी सामाजिक जिम्‍मेदारी का निर्वहन करते हुए संस्‍थान द्वारा ग्रामीण समाज के उत्‍थान का प्रयास करने के उद्देश्‍य से आरंभ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत युवाओं व बेरोजगारों में सामान्‍य ज्ञान-विज्ञान का प्रसार किया जाएगा और उन्‍हें स्‍वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। \nप्रशिक्षण के लिए नामांकन हेतु गाँवों के कक्षा दस तक की शिक्षा प्राप्‍त बेरोजगारों के साथ-साथ अन्‍य इच्‍छुक व्‍यक्ति अपने सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों से संपर्क करें। \n\nAttachmentsApplication FormContact DetailsFlyer
URL:https://www.ceeri.res.in/event/vigyan-gaon-ki-ore/
LOCATION:CSIR-CEERI\, Pilani\, Central Electronics Engineering Research Institute\, Pilani\, 333031\, India
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://www.ceeri.res.in/wp-content/uploads/2021/02/Vigyan_Gaon_Ki_Ore-_Flyer.jpg
END:VEVENT
END:VCALENDAR